लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शहर के चर्चित संगम कला केंद्र में संगीत बैठकी रखी गई। जिसमें शहर के वरिष्ठ कलाकारों ने भाग लिया जिसका संचालन कव्वाल कयूम रुबानी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में शास्त्रीय गायक रमेश कुमार पाठक द्वारा राग बहार में छोटा ख्याल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके बाद गायक सुमन मिश्रा ने अपनी गजलों के द्वारा लोगों से वाह वाही लूटी। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए राम श्याम बंधु ने एक से बढ़कर एक गीत और ग़ज़लों की प्रस्तुति दी जिससे खुशनुमा माहौलबना रहा।

कार्यक्रम के मुख को मोड़ते हुए बांसुरी वादन की प्रस्तुति पवन कुमार शर्मा द्वारा किया गया जिससे लोगों के बीच में लगा कि मानव वृंदावन की कुंज गलियों में भ्रमण कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सुर संगम कला केंद्र के निदेशक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि जिन लोगों की रुचि गायन में हो, वाद्य यंत्रों को बजाने में हो, चित्रकला में हो वैसे लोग सुर संगम कला केंद्र में नामांकन करा कर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।

पलामू प्रमंडल का यह एक ऐसा केंद्र है जहां गायन,वादन और चित्रकला का प्रशिक्षण एक ही छत के नीचे दिया जाता है। विगत 10 वर्षों से लगातार सुर संगम कला केंद्र ने सैकड़ो बच्चों को संगीत में प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का काम किया है। कार्यक्रम में शहर के वरीय रंगकर्मी अदनान काशिफ, बबलू जी, मनोज जी, जितेंद्र, नागेंद्र, पप्पू , सुजीत, आदि संख्या में लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *