LIVE PALAMU NEWS DESK: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह कार्यालय मंत्री ने रांची फ्लाईओवर का नामकरण शहीद नीलांबर पीताम्बर के नाम पर करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पत्राचार कर पलामू प्रमंडल की आम जनमानस की भावनाओं से केन्द्र सरकार,झारखंड सरकार और बीजेपी झारखण्ड प्रदेश संगठन को माध्यम से अवगत करवाया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद राँची लोकसभा संजय सेठ और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राँची विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सीपी सिंह इत्यादि से शिष्टाचार मुलाक़ात कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर और पीतांबर के नाम पर नवनिर्मित रातू रोड फ्लाई ओवर का नामकरण हेतु ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि पलामू की आवाज के लिए कुछ कर जाना है और संघर्ष जारी रहेगा। बस सभी पलामू प्रमण्डलवासियों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *