LIVE PALAMU NEWS DESK : रांची पुलिस ने चान्हो के टांगरबसली मोड़ के पास शनिवार की रात भारी मात्रा में कफ सीरप से लदे ट्रक को पकड़ा है।ट्रक उत्तर प्रदेश के रास्ते राँची के चान्हो आ रहा था। यूपी पुलिस के क्राइम ब्रांच की सूचना पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची पुलिस ने ट्रक के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की टीम ने 13 हजार 400 बोतल कफ सीरप जब्त किया है। गिरफ्तार चालक वसीम निजाम शेख महाराष्ट्र के मुंबई का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए कफ सीरप की कीमत करीब 30 लाख रुपए है। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि यूपी क्राइम ब्रांच से कफ सीरप चान्हो इलाके में आने की गुप्त सूचना मिली।

इसके बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने चान्हो इलाके में एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की। इसी क्रम में मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक रोका। पूछताछ में ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में सड़ा हुआ चावल लोड है। इसके बाद पुलिस की टीम ने ट्रक की तलाशी ली। पाया गया कि चावल की बोरी के नीचे कफ सीरप रखा हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त किया।

साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि उसे गाजियाबाद से ट्रक दिया गया था। कहा गया था कि रराँची के नेवरी तक कफ सीरप उसे पहुंचाना है। वहां से कोई और चालक उस ट्रक को लेकर जाएगा। इसी आधार पर वह ट्रक लेकर राँची पहुंचा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *