लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में राशन वितरण, आधार सीडिंग, डुप्लीकेट राशन कार्ड संबंधित प्रखंडवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने एनएफएसए के तहत फरवरी और मार्च में जिले में किए गए खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुकूल काम न कर पाने वाले प्रखंडों पर नाराज़गी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया।
6 महीने से राशन नहीं उठाव किए जाने वाले राशन कार्ड किए जाए रद्द
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण में लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण ससमय कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जाे निष्क्रिय राशन कार्ड हैं। जिन्होंने लंबे समय से राशन का उठाव नही किया हो एवं विशेषकर पिछले 6 महीने से जिनके द्वारा राशन का उठाव नहीं किया गया है वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके राशन कार्ड को रद्द करने की कार्रवाई करें।
पीवीटीजी परिवारों को ससमय शतप्रतिशत डाकिया योजना का मिले लाभ
बैठक में जिले में पीवीटीजी परिवारों को डाकिया योजना से दी जाने वाली राशन संबंधित समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पीवीटीजी परिवारों को ससमय शतप्रतिशत डाकिया योजना का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करें। सोना-सोबरन धोती साड़ी योजनान्तर्गत सभी लाभुकों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने का निदेश दिया गया। बीएसओ एवं डीएसओ लॉगिन में लंबित मामलों को अविलम्ब निष्पादित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली दुकानों से संबंधित मामले, पीवीटीजी डाकिया योजना, गमुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी सुयोग्य लाभूको को योजना का लाभ मिले इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती रश्मि लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एमओ उपस्थित थें।