LIVE PALAMU NEWS DESK : UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जल्द ही बिना PIN डाले भी पेमेंट संभव हो सकेगा। NPCI बायोमेट्रिक सिस्टम जैसे फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट के जरिए भुगतान की सुविधा लाने जा रहा है। इससे ट्रांजेक्शन ज्यादा सुरक्षित होंगे और धोखाधड़ी की घटनाएं कम होंगी।

साथ ही, 1 अगस्त 2025 से UPI से जुड़े नए नियम लागू होंगे। अब यूजर्स दिन में केवल 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। ऑटो-पे रिक्वेस्ट भी तय समय में ही प्रोसेस होंगे। इसके अलावा, नया अकाउंट लिंक करने के लिए बैंक कन्फर्मेशन अनिवार्य होगा। ये बदलाव डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित व सुविधाजनक बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *