लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गढ़वा में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय सभी स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान नोडल पदाधिकारी कुशवाहा ने कम वोटिंग टर्नआउट वाले बूथों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, मतदान दिवस पर आयोग के ऑडियो-वीडियो संदेशों के प्रचार-प्रसार, और बूथ स्तर पर प्रचार सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, एवं सक्षम एप्स के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया।

मौके पर प्रभारी पदाधिकारी विमलेश शुक्ला, डीपीएम शाहनवाज असगर, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *