लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई, जिसके उपरांत उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना (एसीपी) 2024-25, केसीसी, पीएमईजीपी, एमएसएमई, पीएमएफएमई, महिला लखपति किसान योजना (दीदी लखपति योजना), आरसेटी, फिनांसियल इनक्लूजन समेत अन्य योजनाओं एवं विषयों को लेकर गहन समीक्षा किया।

बैठक में बैंकों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला अग्रणी बैंक द्वारा बताया गया कि जिले के 186 SHG के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उक्त सभी बीसी सखी को पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोलने के लिए सभी बैंक को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिससे पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोला जा सके। एसएलबीसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 203 एसएचजी का सेविंग लिंकेज किया गया है और 374 एसएचजी का क्रेडिट लिंकेज कर दिया गया है।
उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुँचाने हेतु सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैंकों को माइक्रो फाइनेंस करने की भी अपील की।
बैठक में जिन बैंकों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए उन पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में मुख्य सांसद के प्रतिनिधि समेत डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक एके मांझी एवं एसके रंजन, आरसेटी प्रभारी इंदु भूषण लाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा, सभी बैंकों के प्रतिनिधि समेत अन्य लोग उपस्थित थें।