मेदिनीनगर : समाजहित में लगातार सक्रिय ऋत्विक समाज ट्रस्ट ने रविवार को 13 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। यह छात्रवृत्ति ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. अरुण शुक्ला ने अपने पिता स्व. लक्ष्मण शुक्ला और माता शिव कुमारी देवी की स्मृति में दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट हेमंत कुमार पांडेय ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दिया जाना सराहनीय है।

लाइव पलामू न्यूज, विशिष्ट अतिथि गढ़वा सदर एसडीओ संजय पांडेय ने कहा कि प्रोत्साहन मिलने पर प्रतिभा और निखरती है, और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह सहयोग प्रेरणादायी है। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. शुक्ला ने कहा कि ट्रस्ट समाज के लिए विभिन्न कार्य कर रहा है और छात्रवृत्ति वितरण भी उसी का एक हिस्सा है।

कार्यक्रम में बलराम तिवारी, दीनानाथ तिवारी, रजनीकांत पांडेय, मणिकांत उपाध्याय, उमाकांत तिवारी, हरिहरनंद चौबे समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच संचालन संतोष कुमार शुक्ला और राजीव रंजन पांडेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नवनीत कुमार सुंदरम, आलोक पाठक, विभाकर पांडेय, ओम प्रकाश दुबे सहित ट्रस्ट के कई सदस्यों का योगदान रहा।

छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थी

ज्योति पांडेय, आस्था कुमारी, अंशिका तिवारी, इच्छा रानी, प्रिंस कुमार, जूली, वैभव पांडेय, हर्ष शुक्ला, सौरभ चौबे, हरिओम पांडेय, सौरभ कुमार पांडेय और अमन कुमार दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *