लाइव पलामू न्यूज: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में रिया सिंघा के सिर पर ताज सज गया है। रिया को उर्वशी रौतेला ने विजेता का क्राउन पहनाया। इस दौरान उर्वशी ने कहा, “मैं समझ सकती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं। मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर रिया हमारे देश का प्रतिनिधित्व अच्छे से करेंगी।
मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। वहीं मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा, खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। इस स्तर तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले विजेताओं से वे बहुत प्रेरित हैं।