मेदिनीनगर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के माननीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार सोमवार को राजद जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान एवं हुसैनाबाद के विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय ने नीलांबर पीताम्बर के कुलपति से मुलाकात किया।

ज्ञातव्य हो कि आगामी 06 अक्टूबर 2025 को नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर इंडिया ब्लॉक से जुड़े छात्र संगठनों के प्रमुख नेताओं द्वारा उन्हें नजरबंद करने की आशंका जतायी गई थी। कुलपति ने साफ़ साफ़ कहा गया की एनपीयू द्वारा ऐसा कोई भी लिखित आवेदन प्रशासन को नहीं दिया गया है।
राजद प्रतिनिधि मंडल द्वारा छात्र संगठन के प्रमुख नेताओं से मुलाक़ात किया गया सभी ने समारोह को शांति पूर्ण तरीके से मानने की बात कही। छात्रों की आशंका दूर करने हेतु राजद जिला अध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक तथा शहर थाना प्रभारी से भी बात की गई। एनपीयू एवं प्रशासन द्वारा छात्रनेताओं को आश्वस्त किया गया कि उनके ख़िलाफ़ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी सभी बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करें।
मौके पर छात्र नेता आइसा से गौतम दांगी, रंजीत सिंह,NSUI से रिशु दुबे, अमरनाथ तिवारी , ओमप्रकाश त्रिपाठी,आशीष ठाकुर, हिमांशु सिंह,JCM से कौशल किशोर आदि लोग मौजूद थें।