ROAD ACCIDENT IN GARHWA : गुरुवार को जिले के बरवाडीह-कांडी मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अजीत कुमार मेहता के रूप में हुई है।

क्या है मामला :-

बताया जा रहा है कि अजीत अपनी बाइक से नानी के घर जा रहा था। इसी दौरान बरवाडीह के समीप सामने से आ रही बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे अजीत सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों उसे उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *