रांची : झारखंड हाईकोर्ट के समीप एक भीषण सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गए।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आनन फानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।