लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ब्राइटलैंड स्कूल में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी, और दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में NHAI प्रशिक्षक विवेक नायडू ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर NHAI से आयुष वर्मा, रोहित सोलंकी, मनोज चवान, जिला परिवहन विभाग से यातायात प्रभारी समाल अहमद, मोटर वाहन निरीक्षक, पलामू नीतिश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार ठाकुर, स्कूल के प्राचार्य राहुल कुमार सिंह, सचिव रागिनी राव, शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, और सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, इमरजेंसी सिचुएशन में प्राथमिक चिकित्सा देने के तरीके और सतर्कता बरतने के टिप्स भी साझा किए गए।
एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को समझाया कि कैसे छोटे-छोटे कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं और यातायात को सुचारू बना सकते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने भी सवाल पूछे और वक्ताओं से उनके समाधान प्राप्त किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। एनएचएआई ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों के साथ कराएगी।