लाइव पलामू न्यूज: RRR और Thor जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का डंका बजा चुके हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेन्सन का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। रे के निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ के सितारों में शोक की ओलहर दौड़ गई है। यह खबर देश-विदेश के फिल्म जगत के लिए किसी सदमे से कम नही हैं। एक्टर ने 21 मई को इटली के अन्ना रिज्जोली अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर अपने 59वें जन्मदिन से महज 4 दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर के बाद उनके फैंस और फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR के डायरेक्टर राजमौली ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, शॉकिंग मुझे इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है, रे सेट पर फुल ऑफ एनर्जी और जोश के साथ बने रहते थे, यह वाकई में दुखदाई है, उनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था, मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं, हॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर जेम्स गुन ने भी एक्टर की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, दिल टूट गया, आपके निधन की खबर से टूट गया हूं, इस उम्र में भी आप यंग और एनर्जी से भरे थे। थॉर 2 के सेट और कुछ इवेंट्स से आपको जानता था, लेकिन हमनें साथ जो भी वक्त बिताया वो खुशनुमा था। वहीं, ब्रिटिश एक्टर स्कॉट एडकिन्स ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया है।

स्टीवेन्सन ने ‘आरआरआर’ के अलावा ‘थौर’ और ‘किंग आर्थर’ जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। रे को मार्वल की ‘थोर’ फ्रेंचाइजी में वोल्स्टैग और ‘वाइकिंग्स’ में ओथेरे जैसी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने एनिमेटेड स्टार वार्स सीरीज ‘द क्लोन वॉर्स’ और ‘रिबेल्स’ में गार सेक्सन को अपनी आवाज दी है और डिज्नी प्लस की अपकमिंग ‘द मंडलोरियन’ स्पिनऑफ ‘अशोका’ में वे रोसारियो डावसन के साथ जुड़ने की तैयारी में थें।RRR के बाद उनकी फुली फाइनल फिल्म ‘एक्सीडेंट मैन: हिटमैन हॉलिडे’ है। रे ने एचबीओ और बीबीसी के रोम के सभी 22 एपिसोड में भी काम किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *