पलामू : मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी सी.एम.टी.सी केंद्र परिसर में जिला के उपायुक्त समीरा एस ने सखी मंडल द्वारा पलाश ब्रांड अंतर्गत हस्त निर्मित राखी बिक्री केंद्र व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सखी मंडल की महिलाओं द्वारा पलाश ब्रांड की हस्तनिर्मित राखियां लोगों को पसंद आयेगा। सरकार को सखी मंडल द्वारा निर्मित किये गये सामग्री को खरीदने के लिए बाजार बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए सामूहिक पहल करने की जरूरत है। लोगों को अपने क्षेत्र में पौधा रोपण करने की जरूरत है। उन्होंने चियांकी सीएमटीसी केंद्र के कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र में कई तरह की कृषि कर सामग्री उत्पादन की गई है। उन्होंने लोगों को हस्तनिर्मित राखी खरीदने की अपील की।
कहा कि सभाी ब्लॉक में राखी बिक्री करने के लिए स्टॉल लगाये गये हैं। डीडीसी जावेद हुसैन ने कहा कि सखी मंडल द्वारा आकर्षक राखिया बनाया गया है जो बाजार में ग्राहकों की पहली पसंद होगी। सदर बीडीओ जागो महतो ने भाी सखी मंडल द्वारा बनाये गये राखी की सराहना की।
उन्होंने राखी भाी खरीदा। मौके पर उपायुक्त ने चियांकी सीएमटीसी केंद्र परिसर में पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने की अपील की। मौके पर सदर बीडीओ जागो महतो, सीएमटीसी केंद्र के महिलाएं उपस्थित थी।