CRIME NEWS/मेदिनीनगर : गुरुवार की रात शहर के निजी बस स्टैंड में समीर खलीफा की हत्या कर दी गई थी। मामले को फैज खान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित की।

टीम को सूचना मिली कि फैज खान को उसके साथियों को पांकी थाना क्षेत्र के टईया में देखा गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फैज खान व उसके साथियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें फैज खान के पैर में दो गोली लगी । जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं उसके दो अन्य साथियों क्रमशः आदर्श कुमार उर्फ धोनी व तारिक साह उर्फ मुन्ना साह को भागने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने धोनी के पास से एक देशी पिस्टल व तीन 9 एमएम की गोलियां व मुन्नान साह के पास से सुपारी का 39,400 रुपये नकद बरामद किया।

उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से फैज खान द्वारा छोड़े गए एक देशी 7.65 एमएम का पिस्टल, एक जिंदा गोली व खोखा बरामद किया था। इसके अलावा घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया।
पूछताछ में फैज खान ने बताया कि इसराईल उर्फ मिन्टू डाला का पहाड़ी मोहल्ला स्थित चांदवारी के पास जमीन को लेकर मृतक से विवाद था। जिसे लेकर मिन्टू डाला व विक्की राइन ने समीर खलीफा को मारने के लिए 2 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने मिन्टू डाला व विक्की राइन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।