Woman injured after falling from bike : लातेहार जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, बाइक सवार एक महिला की साड़ी फंसने से गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना उस वक्त घटी जब वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर हजारीबाग से बरियातू की ओर जा रही थीं।

बाइक के पहिए में फंसी साड़ी :- 

बताया जा रहा है कि बाइक जैसे ही बारीखाप के पास पहुंची, महिला की साड़ी अचानक बाइक के पहिये में फंस गई। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गएं।

घायल को किया गया रिम्स रेफर :- 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल (कोशिल्या देवी) को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *