CRIME NEWS : पलामू जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां नावाबाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दरअसल, 31 जुलाई को नावाबाजार इलाके में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान लातेहार निवासी सरफराज खान के रूप में हुई, जिसकी शादी 22 जून को नावाबाजार की नाबालिग लड़की से हुई थी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग इस शादी से खुश नहीं थी और उसका पहले से ही समीर साह नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसने अपने पति को बाजार घुमाने के बहाने बुलाया और शराब पिलाई। फिर आरोपी समीर साह ने कंडा घाटी ले जाकर उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने प्रेमी समीर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग पत्नी को हिरासत में लेकर बालिका गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *