लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शनिवार को श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) अध्यक्ष जुगल किशोर को सर्वोदय संघ जेलहाता द्वारा भव्य एवं शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न कराने के लिए उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया गया। संघ द्वारा मौके पर अंगवस्त्र, तलवार एवं जेनरल अध्यक्ष की भव्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

ये भी हुए सम्मानित :-

इस दौरान संघ ने कहा कि अध्यक्ष जुगल किशोर ने पलामू की रामनवमी में फिरसे एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए इसे भारत की न. 1 रामनवमी बना दिया । सर्वोदय संघ द्वारा रामनवमी के अभिवावक गणेश गिरी को भी सम्मानित किया गया एवं साथ ही महावीर नवयुवक दाल जेनरल के पदाधिकारी आकाश कुमार, अभिषेक राज एवं शुभम राज को सम्मानित किया जिन्होंने दिन रात एक कर पलामू की रामनवमी को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है ।

ये रहे उपस्थित :- 

मौके पर सर्वोदय संघ के अंकित प्रताप देव, ऋषि सिंह, प्रथम, राज, सागर, अजित, अनिकेत, आयुष, ऋतिक, ऋतूल, रित्विक, शशांक, अभिनव व अन्य सदस्य मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *