पलामू : मंगलवार को पांडू थानाध्यक्ष विगेश कुमार राय एंव वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव के नेतृत्व में समाज को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए पीएम श्री यूपीजी राजकीयकृत +2उच्च विद्यालय रतनाग में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के रतनाग पंचायत के दर्जनों गांव में पुलिस ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में संदेश दिया कि शराब समाज व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सभी मिलकर कदम उठाएंगे तभी होगा स्वस्थ समाज का निर्माण : थानाध्यक्ष
मौके पर थानाध्यक्ष विगेश कुमार राय ने कहा कि नशा सेवन करने से सेहत के साथ-साथ समाज में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न करती है जिसके कारण आपसी भाईचारा से लेकर एक-दूसरे में द्वंद पैदा होती है तथा शरीर को हानि भी पहुंचती है। अनेक युवा वर्ग नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और वह नशे के लिए कोई भी आपराधिक वारदात को करने से नहीं चुकते हैं। नशा, अपराधमुक्ति की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
इस मौके पर भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि नशीली चीजों से दूर रहते हुए अपने घर से ही नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करें. इसके अलावा आसपास के लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने कहा की आजकल स्कूली बच्चे भी नशा का शिकार हो रहे है, गार्जियन को भी अपने बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत है।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर पंचायत समिति सदस्य विनोद पासवान, वार्ड सदस्य हरेंद्र पासवान, अध्यक्ष बीरकेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष बीटन पासवान, शिक्षक आरिफ अंसारी, बलराम मेहता, शिवनाथ गुप्ता,उपेन्द्र गुप्ता, बीरबल राम, मुन्ना ठाकुर, गिरीश पांडे,बीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राये कार्यक्रम में शामिल हुए।