मेदिनीनगर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेदिनीनगर के तत्वाधान में नवनियुक्त विज्ञान के सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सुदना कैंपस में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट से संकाय सदस्यों और प्रशिक्षण मंडली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यशाला में पलामू जिला के विभिन्न विद्यालयों के नवनियुक्त सहायक आचार्यों को विज्ञान शिक्षण से रुबरु कराया गया ।

उन्हें बताया गया कि विज्ञान जीवंत है ,यह हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा है। विज्ञान अंधविश्वास से निकलने का अवसर देता है। प्रशिक्षण मंडली में भोला प्रसाद यादव,अभिषेक तिवारी ,जयशंकर सोनी व मो शमशाद शामिल रहे। वहीं डायट के संकाय सदस्यों में जितेंद्र तिवारी ,मो हसन रजा व मृत्युंजय कुमार शामिल रहे।