PALAMU : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। हादसा पांकी थाना क्षेत्र के पांकी मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पिपरा कोनवाई के पास एक बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान तरहसी थाना के बेदानी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त शिवशंकर बस पांकी से सगालिम की ओर आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी बस की चपेट में आ गयी। जिससे स्कूटी चला रहे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे युवक भी घायल हो गया।