लाइव पलामू न्यूज : सरायकेला पुलिस ने स्कॉर्पियों चोरी मामले में सफलता हासिल किया है। दरअसल घटना के आठ माह बाद पुलिस ने स्कॉर्पियों को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दी।

उन्होंने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया निवासी रमजान अली ने अपने घर से सफेद रंग की स्कार्पियो जेएच 05 बीएस 2034 चोरी का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की टीम ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्य के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की। इसी क्रम में 23 फरवरी को पुलिस ने पलामू से स्कार्पियो बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि कांड में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धनबाद जिले के झरिया थाना के भूतगढ़िया गांव निवासी सुग्रीव कुमार व पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी कवलधारी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *