गढ़वा : रविवार को एसडीएम संजय कुमार ने कांडी प्रखंड क्षेत्र में खाद–बीज की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान कांडी मुख्य बाजार स्थित आयुष खाद बीज भंडार की दुकान के पीछे कुछ दूरी पर एक गोदाम नुमा कमरे को देखकर उन्हें संदेह हुआ। ‘लाइव पलामू न्यूज’ दरवाजों की चौखट के नीचे से मोबाइल घुसा कर वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से देखा गया तो वहां पीले पीले रंग की बोरियां नजर आईं।

जिस पर अविलंब गोदाम को खुलवाया गया। वहां भारी मात्रा में यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया। दरअसल, एसडीएम के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कांडी मोहम्मद अशफ़ाक़ आलम की मौजूदगी में संदिग्ध कमरे को खुलवाने पर करीब 225 बोरा से अधिक यूरिया मिला। पूछताछ में पहले दुकानदार ने गुमराह करने का प्रयास किया, कभी कहा कि यह डालटेनगंज के किसी व्यक्ति का है।

कभी किसी राजेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भंडार बताया, किंतु जब उनसे पूछा गया कि इस गोदाम की चाबी आपके पास कहां से आई तो दुकानदार ने स्वीकार किया कि उनका यह स्टॉक दो माह पूर्व सेठी स्टोर से आया था, ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिसे बेचने की बजाय ऐसे ही ऑनलाइन तथा ऑफलाइन स्टॉक शून्य दिखा दिया। प्रथम दृष्टया इस अवैध भंडारण के पीछे ओवर प्राइसिंग और कालाबाजारी की मंशा प्रमाणित हुई।

कार्रवाई के दौरान एकत्रित ग्रामीणों ने बताया कि इस दुकानदार द्वारा किसानों को ₹1000 में यूरिया और जाइम बाल्टी संयुक्त रूप से बेची जा रही थी। एसडीएम ने मौके पर ही खाद विक्रेता के इस गोदाम को सील करा दिया एवं चाबी कांडी प्रखंड के नाजिर को सौंप दी।’लाइव पलामू न्यूज’ साथ ही अंचल अधिकारी कांडी को संबंधित विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज कराने तथा जिला कृषि पदाधिकारी को स्टॉक अपने अधीन लेकर नियमानुसार निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि “उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसानों का हक मारकर लालचवश कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *