गढ़वा : मंगलवार को एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने शहर के तीन प्रमुख ब्लड बैंकों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें सदर अस्पताल, सरस्वती चिकित्सालय और आरोग्यम हॉस्पिटल का नाम शामिल है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की उपस्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

यहां स्टॉक में केवल दो यूनिट रक्त उपलब्ध था। निरीक्षण के दौरान थैलीसीमिया पीड़ित बच्चा वहां उपस्थित था। जिसे उसके ग्रुप का ब्लड नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद एसडीएम ने सरस्वती चिकित्सालय को ब्लड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरस्वती चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान 45 यूनिट ब्लड उपलब्ध था। लेकिन ब्लड बैंक संचालन करने वाले चिकित्सक अनुपस्थित थें।
वहीं आरोग्यम अस्पताल की स्थिति बद से बदतर नजर आई जहां मौके पर न तो कोई चिकित्सक था , न ही ब्लड यूनिट न ही स्टाफ। निरीक्षण के दौरान यहां के ब्लड बैंक में ताला लगा हुआ था। इस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया है।
इस दौरान एसडीएम ने ब्लड स्टोरेज, रिकॉर्ड संधारण, सफाई व्यवस्था, स्टाफ उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा। ताकि लोगों को ब्लड की कमी न हो।