GARHWA : बुधवार को एसडीएम संजय कुमार ने जिले के मेराल प्रखंड के बाना गांव पहुंचे। जहां उन्होंने तीन सरकारी चापाकलों से जुड़े निजी मोटरों को हटवाया। यह कार्रवाई व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

घटना की पुनरावृत्ति पर कार्रवाई की चेतावनी:- 

एसडीएम ने कहा कि सरकारी हैंडपंपों पर निजी मोटर लगाकर सिंचाई या खेती करना दंडनीय अपराध है। पुनः घटना की पुनरावृत्ति होने पर कानुनी कार्रवाई की जाएगी। एक तो जिले में पहले से ही पेयजल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सरकारी चापाकल आमजन की अहम ज़रूरत है।

कोई अगर इन पर कब्जा कर निजी इस्तेमाल करता है, तो इससे बड़ी आबादी को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *