GARHWA : एसडीएम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं संबंधित कर्मियों के साथ सोनपुरवा की एक भीड़-भाड़ वाली गली में अवस्थित एक पटाखा गोदाम को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया।

हालांकि गोदाम पहले से ही लॉक था। गोदाम मालिक को बुलाने के बावजूद भी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही चाबियां उपलब्ध करवाईं। हालांकि फोन पर उन्होंने स्वीकार किया कि गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में पटाखे हैं।

पड़ोसियों ने की पुष्टि :- 

वहीं पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की कि गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में उक्त गोदाम को सील कर दिया।

स्कूल से सटा हुआ है गोदाम :- 

इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि उक्त गोदाम को गोदाम मालिक या मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलवाकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम एक स्कूल की दीवार से सटा हुआ है। इस स्कूल में 200 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। वहीं उक्त इलाका भी भीड़-भाड़ और संकरी गली वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *