GARHWA : रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कांडी और मझिआंव क्षेत्र में पांच मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी की। इस दौरान कांडी और मझिआंव में एक-एक दवा दुकान अनाधिकृत तौर पर संचालित पाई गईं, जिन्हें मौके पर सील कर दिया गया।

उक्त कार्रवाई शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय द्वारा जिले भर के केमिस्टों के साथ हुई बैठक के उपरांत किया गया। इस बैठक में अवैध दवा कारोबार की रोकथाम हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। ‘लाइव पलामू न्यूज’ इधर, एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि कई दुकानदार छापेमारी की भनक लगते ही मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए।

वरन् अनाधिकृत दुकानों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती थी। कांडी मेन रोड स्थित भास्कर ड्रग स्टोर के संचालक रत्नेश गुप्ता के पास प्रतिबंधित कोटि का लाइसेंस पाया गया, जबकि मौके पर बड़ी मात्रा में ‘लाइव पलामू न्यूज’ एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन मिलेन जो उनके लाइसेंस की अनुमन्यता से बाहर थीं।
वहीं, मझिआंव स्थित नौशाद मेडिकल स्टोर के संचालक मजहर अली अंसारी के पास थोक विक्रेता का लाइसेंस मिला। जबकि वह खुदरा ‘लाइव पलामू न्यूज’ विक्रय करते मिले, साथ ही उनके यहां प्रतिबंधित दवाइयों का भी कारोबार पाया गया।