Gas Warehouse Seal GARHWA : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अनाधिकृत गैस गोदामों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मझिआंव मेन रोड स्थित उजाला एचपी ग्रामीण गैस वितरक के कार्यालय परिसर में बने अनाधिकृत ‘लाइव पलामू न्यूज’ गैस गोदाम पर औचक छापेमारी कर उसे सील कर दिया। दरअसल, विगत दिनों एसडीओ को इस संबंध में जन शिकायतें मिली थी।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसडीओ पहुंचे स्थल :-
जिसके आलोक में एसडीओ ने एजेंसी मालिक को गोदाम शहरी क्षेत्र से हटाने और कारण पृच्छा का नोटिस जारी किया था। लेकिन निर्धारित समयावधि ‘ लाइव पलामू न्यूज’ के भीतर एजेंसी ने न तो गोदाम शिफ्ट किया और न ही संतोषजनक जवाब दिया। जिसके बाद रविवार को संजय कुमार ने स्थल का औचक निरीक्षण किया।
शर्तों के साथ अधिकृत गोदाम में सिलेंडर को स्थांतरित करने की दी अनुमति :-
जहां 46 भरे हुए तथा 130 खाली सिलेंडर पाए गए। गोदाम मालिक की अनुपस्थिति में मौके पर उपस्थित गोदाम संचालक के पुत्र शादाब आलम को 40 भरे हुए सिलेंडर शर्तों के साथ करमडीह स्थित अधिकृत गोदाम में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जबकि शेष खाली सिलेंडरों सहित पूरे गोदाम को सील कर दिया गया।