SECOND JPSC SCAM : मंगलवार को सेकेंड जेपीएससी घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत कई आरोपी में पेश हुए। इसके अलावा गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद नागेश और एलिश ऊषा रानी, सोहन राम, बटेश्वर पंडित भी अदालत पहुंचे।

दरअसल, मामले में सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन जेपीएससी सदस्यों और कोऑर्डिनेटरों ने मिलकर 12 अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाए थे। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में कांटछांट कर नंबर बढ़ाए गए थे।जिसके बाद अब आरोपियों को समन जारी किया गया है। अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू हो सकती है। इधर कई आरोपियों ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है।

क्या है पूरा मामला :-

दरअसल, सीबीआई को सेकेंड जेपीएससी घोटाला मामले में जांच के दौरान पता चला है कि गुजरात स्थित फोरेंसिक लैब में कॉपियों की जांच कराई गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई थी। मामले में सीबीआई ने 64 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिनमें से कई आरोपी वर्तमान में बड़े पदों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *