लाइव पलामू न्यूज: शुक्रवार यानी14 फरवरी को झारखंड सरकार ने शब-ए- बारात को छुट्टी की घोषणा की है। इससे संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार 14 अक्टूबर 2024 में जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न पर्वों और अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *