LIVE PALAMU NEWS DESK : रविवार, 2 नवंबर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का टीजर जारी किया है। टीजर 1 मिनट 11 सेकंड का है, जिसमें शाहरुख खान एक अनोखे रूप में नजर आए।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की दूसरी साझेदारी है। इससे पहले, दोनों की जोड़ी ने ‘पठान’ जैसी मेगाहिट फिल्म दी थी। ‘किंग’ में दर्शकों को एक्शन, इमोशनल कनेक्शन और दिल को छू लेने वाले क्षण देखने को मिलेंगे।
जारी वीडियो को देखकर कुछ-कुछ ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान का किरदार ग्रे शेड वाला है। या कहीं नेगेटिव रोल तो नहीं होने वाला? उनका किरदार कुछ ऐसा है कि जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है। बता दें कि फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होगी।
सिद्धार्थ आनंद के अनुसार, यह फिल्म केवल एक्शन नहीं, बल्कि इंसानियत, रिश्तों और मोचन की कहानी भी है। फिल्म किंग’ मार्फ्लिक्स पिक्चर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। जिसमें दीपिका पादुकोण और सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे सितारे नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किंग’ की कहानी फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से प्रेरित है। इस फिल्म में शाहरुख एक हिटमैन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बच्ची के परिवार की मौत के बाद उसका संरक्षक बन जाता है।