मेदिनीनगर : जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक ससुर ने शराब नहीं पीने पर अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ससुर अपनी बहू पर शराब पीने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन बहू ने शराब पीने से इंकार कर दिया। घटना पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र की है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी और उसका बेटा दोनों हैदराबाद में मजदूरी का कार्य करते हैं। तीन फरवरी को आरोपी ससुर घर लौटा था। 28 फरवरी को घर में कोई नहीं था। ससुर ने पहले बहू पर शराब पीने का दबाव बनाया।

जब बहू ने शराब पीने से इंकार किया तो ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहू ने पूरे मामले की जानकारी अपनी सास एवं अन्य परिजनों को दी थी। परिजनों ने उसे चुप रहने की सलाह दी।

जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद सोमवार को पति छत्तरपुर आया और पत्नी को लेकर थाना गया। छतरपुर महिला थाना में आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *