लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : इन दिनों कुहासे और ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। लेकिन ऐसे मौसम में भी नन्हें मुन्ने बच्चे और उनके अभिभावक बच्चों के स्कूल बस स्टॉप पर खड़े रहते हैं। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चे सर्दी-जुकाम, निमोनिया और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चे पहले स्वस्थ रहेंगें तभी तो पढ़ पाएंगें। इसलिए बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने उपायुक्त से अपील किया है कि आगामी कुछ दिनों तक स्कूल बंद रखे जाएं जिससे देश के नौनिहाल परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *