लाइव पलामू न्यूज/रांची: जेएमएम अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस कर दिल्ली ले जाया गया है। जहां फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

डॉक्टरों की सलाह पर ले जाया गया दिल्ली:-
शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया।