लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रांची के खेल गांव में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड द्वारा 2 नवंबर 2024, दिन शनिवार को 14वां राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल के कक्षा के 2 के छात्र शिवांश प्रीत ने 500 मी स्केटिंग रेस में एक स्वर्ण पदक एवं 200 मी स्केटिंग रेस में कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। सोमवार को विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्वेता कुमारी ने प्रार्थना सभा में शिवांश प्रीत को सम्मानित किया। इस दौरान डॉक्टर श्वेता कुमारी ने कहा कि बच्चों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। शिवांश की जीत से पूरा विद्यालय परिवार अभिभूत हैं। वहीं प्राचार्या ने स्केटिंग कोच चंदन कुमार की भी सराहना की एवं सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *