लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत दिनों मनातू थाना क्षेत्र के पदमा के एक मोबाइल दुकान से चोरों ने पांच लाख रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में दुकानदार आशीष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान तकरीम अंसारी नावाजयपुर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 30 मोबाइल बरामद किए हैं।

इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि महफूज आलम एक मोबाइल की दुकान में गया था और 40 हजार रुपए मूल्य का मोबाइल उसने पसंद किया था। लेकिन दुकानदार ने मोबाइल उधार देने से इनकार कर दिया। महफूज फाइनेंस भी नहीं करवा पा रहा था। जिसके बाद महफूज ने अपने दोस्त तकरीम के साथ मोबाइल चोरी का प्लान बनाया।

चोरी के बाद महफूज जंगली इलाके में जाकर अपनी पसंद का मोबाइल लेकर दिल्ली फरार हो गया। बचा हुआ मोबाइल को नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रुदीडीह में तकरीम के घर में छिपा दिया गया। इधर पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए तकरीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महफूज फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *