नीलांबर पीतांबरपुर(पलामू): पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने तिलक, आरती, मिठाई और राखी के साथ विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता की कलाई पर प्रेमसूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बी.के. कविता बहन, ज्योति बहन, उषा देवी, कलावती देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, रिता देवी, रातीं देवी, अहिल्या देवी समेत अनेक बहनें शामिल हुईं। मौके पर प्रो. बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।शं