लाइव पलामू न्यूज : गुरुवार को भाजपा नेता सीता सोरेन के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में वह बाल बाल बच गई। इस हमले को उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष द्वारा अंजाम दिया गया था।घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटित हुई। घटना के वक्त सीता सोरेन शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।
क्या है मामला :-
दरअसल, गुरुवार को सीता सोरेन कतरास में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। वो सरायढेला थाना क्षेत्र के सरायढेला स्थित एक होटल में रुकी थीं। जहां उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था। सीता सोरेन के घुसने के साथ ही देवाशीष घोष ने पिस्टल तान दी और उसे चलाने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले कि वह गोली चला पाता सुरक्षा गार्ड ने देवाशीष घोष को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के पास पुलिस मौके पर पहुंची और दो पिस्टल होटल से बरामद कर लिया।