लाइव पलामू न्यूज़/चाईबासा : एक बार फिर से पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में जवान आ गए हैं। जिसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार लड़ाई जारी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
chaibasa id blast live palamu news
चाईबासा आईडी ब्लास्ट में घायल जवान
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था। जिसकी चपेट में आकर कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

चाईबासा आईडी ब्लास्ट में घायल जवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *