LIVE PALAMU NEWS DESK : वन विभाग में कार्यरत 1315 वन रक्षियों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। वन विभाग ने पदोन्नति सूची तैयार कर ली है। विभागीय मंत्री की मंजूरी के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद सूची को अंतिम स्वीकृति मिल सकती है।

बता दें कि राज्य में वनों की सुरक्षा के लिए कुल 3883 वन रक्षियों के पद सृजित किए गए थें। 2014 में इनमें से 1315 पद समाप्त कर प्रधान वन रक्षी का नया पद सृजित किया गया। हालांकि, लंबे समय तक पदोन्नति नियमावली के अभाव में वन रक्षियों को इसका लाभ नहीं मिल सका।

जिसके समाधान के लिए वर्ष 2024 में वन रक्षियों की पदोन्नति नियमावली को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। इसके बाद वन विभाग ने समयबद्ध पदोन्नति प्रक्रिया पर तेजी से काम शुरू किया। इस नियमावली के अनुसार आठ वर्ष की सेवा पूरी करने वाले वन रक्षी पदोन्नति के पात्र होते हैं।

वर्तमान में राज्य में लगभग 1600 वन रक्षी कार्यरत हैं, जिनमें से 1315 वन रक्षियों ने आठ वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी कर ली है। ऐसे सभी वन रक्षियों को प्रधान वन रक्षी के पद पर पदोन्नति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *