लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: 77-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी(सपा) उम्मीदवार अंजू सिंह ने बुधवार को नवगढ़, शेखडीहा, लुंबा, सतबहिनी, रहनबीघा, लहरबंजारी, सेमरी, केवाल पर, लकड़िही, मुरमा कला, दावार पर सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता उनके साथ है। यहां के जनता की आवाज झारखंड विधानसभा में गूंजेगी। यहां की जनता पलायन व बेरोजगारी के मजबूर नहीं होगा। विधायक बनने पर ऊंटारी रोड के कोयल नदी पर तटबंध बनवाकर कटाव को रोकने का कार्य होगा।
वहीं चेकडैम बनवाकर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इससे किसानों के खेतों हरियाली छायेगी और फसल का उपज बेहतर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोयल का पानी बहकर दूसरे राज्यों में चली जाती है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने से यहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा क्षेत्र में सुशिक्षित समाज निर्माण की दिशा मेंं कार्य की जायेगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा।
जनसंंपर्क अभियान में अंजू सिंह के साथ प्रभारी रामबचन राम,अध्यक्ष दशरथ बैठा, अशोक बैठा, राहुल शर्मा,पप्पू सिंह,लाल बिहारी रजवार,गौरी शंकर शर्मा,सुरेश चौधरी, प्रमिला देवी, रीना देवी,संदीप मेहता,उपेंद्र गुप्ता, रवि बैठा,उपेंद्र चौधरी, उपेंद्र साव, भोला मेहता सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे।
