लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: गुरुवार को लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लातेहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कोने पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिकेट में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एसपी कुमार गौरव ने पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि उन्हें क्षेत्र के आमलोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत लेकर पिकेट में आने वाले ग्रामीणों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पिकेट के बैरकों, अन्य सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों का भी गहनता से निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों के पास सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *