गढ़वा : शुक्रवार को एसपी अमन कुमार ने नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) एवं केतार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर सभी अनुसंधानकर्ताओं को जल्द से जल्द इसे निष्पादित करने का निर्देश दिया। एसपी ने नगर उंटारी थाना प्रभारी से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।

पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से हुए अवगत : 

इस दौरान वे पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वारंटियों/अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने तथा गश्ति व्यवस्था मजबूत कर और गुप्तचर तंत्र सक्रिय रखकर अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने इसका अतिशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया।

न्यायालय से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन का निर्देश : 

वहीं न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने तथा अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। बिहार चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतते हुए लगातार पेट्रोलिंग कर किसी भी अपराध/नशीली पदार्थों के आवागमन एवं भारी मात्रा में नगद राशि ले जाने वालों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

थाने की साफ सफाई, बैरकों के रखरखाव का भी निरीक्षण :

इस दौरान एसपी ने थाना की साफ़ सफाई, पेयजल, थाना परिसर में आवासन हेतु उपलब्ध बैरकों का रखरखाव इत्यादि पर भी विशेष ध्यान दिया।

ये रहे उपस्थित : 

मौके पर नगर उंटारी थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, नगर उंटारी अंचल, महिला थाना प्रभारी, नगर उंटारी एवं थाना प्रभारी, नगर उंटारी के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी तथा केतार थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, भवनाथपुर अंचल, थाना प्रभारी केतार के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी की उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *