गढ़वा : मंगलवार को एसपी अमन कुमार ने डंडई थाना में पुराने लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत सभी अनुसंधानकर्ता को जल्द से जल्द सभी लंबित कांडों को निष्पादित करने का निर्देश देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वारंटियों/अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने तथा गश्ति व्यवस्था मजबूत कर और गुप्तचर तंत्र सक्रिय रखकर अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान थाना के विभिन्न पंजी का भी अवलोकन कर इसे अतिशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा दिया गया। कांड समीक्षोपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना की साफ़ सफाई, थाना परिसर में आवासन हेतु उपलब्ध बैरकों का रखरखाव इत्यादि पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, थाना प्रभारी, डंडई के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थें।