गढ़वा : मंगलवार को एसपी ने डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य राजू भुइयां के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और राजू को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने परिजनों से अपील किया कि वे सरकार की आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर राजू को आतंक और हिंसा का रास्ता छोड़कर परिवार की खुशहाली के लिए समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए कहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस हर संभव सहयोग प्रदान करती है।
राजू भुइयां के मुख्यधारा में लौटते ही गढ़वा पुलिस उनके और उनके परिवार की सुरक्षा, सम्मान तथा पुनर्वास से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ और प्रोत्साहन भी उन्हें दिए जाएंगे।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा तथा डंडई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।