मेदिनीनगर : शुक्रवार को झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सभी ग्राम संगठनों में विशेष आयोजन। झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज पलामू जिले के 1311 ग्राम संगठनों (VOs)में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जैसे रैली,शपथ, बैठक आदि।इन आयोजनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रहीं हैं और अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियां साझा कर रहीं हैं।यह पहल झारखंड सरकार और JSLPS के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका और आत्मनिर्भर झारखंड की भावना का उत्सव है।