लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पलामू से बिलासपुर के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 03696 और 03695 है। यह ट्रेन गढ़वा रोड से 24 और 27 नवंबर को गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे खुलेगी, जो डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मूरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए बिलासपुर तक जाएगी।

ट्रेन जिस दिन गढ़वा रोड से खुलेगी, उसी दिन रात के 11 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन 25 और 29 नवंबर को रात 8 बजे बिलासपुर से खुलेगी, जो सुबह 11:30 बजे गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 जनरल बोगी लगाए गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड के परीक्षा को देखते हुए पटना से रांची और बरौनी से धनबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेन दी गई है। बताते चलें कि पलामू के इलाके से बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश के कई इलाकों में जाते हैं। विज्ञान यह पहला मौका है जब रेलवे ने छात्रों को ट्रेन की सुविधा दी है। पलामू का इलाका धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है।