सतबरवा (पलामू): रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा द्वारा रक्षाबंधन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी,पांकी विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याण से जुड़ी दर्जनों विशिष्ट महिलाओं को अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।समारोह में सम्मानित महिलाओं द्वारा इस अवसर पर खुशी देखी गई।

प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने कहा, “इस तरह का आयोजन महिलाओं की समाज में भागीदारी को बढ़ावा देने और उनके उत्साहवर्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम है।”
बारी पंचायत की मुखिया निरोत्तमा कुमारी ने कहा, “गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, यह हौसला बढ़ाने वाला कार्यक्रम है।”

धावाडीह मुखिया रिंकी यादव ने कहा, “इस तरह के आयोजन से हम महिलाएं और अधिक जोश के साथ समाज के लिए कार्य करेंगी। आयोजनकर्ता आशीष बधाई के पात्र हैं।”
आयोजक आशीष कुमार सिन्हा ने कहा, “बहनों को सम्मानित करके मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”

इस मौके पर सम्मानित महिलाओं में रिंकी यादव, निरोत्तमा कुमारी, अनिता तूरी, प्रीति गुप्ता, रेणुबाला पाठक, उर्मिला देवी, गुड्डी कुमारी, कुमारी सुनीता, प्रिय रानी, प्रमिला देवी, सविता देवी, रानी लता, रेणु कुमारी, सोनी कुमारी, गीता देवी, कलिंदा देवी, सरोज देवी, रेखा देवी सहित कई नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज चंद्रवंशी, दिनेश साहू, मुधीर साहू, चंचल यादव, अशर्फी यादव, निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा, संदीप यादव, प्रवेश यादव सहित दर्जनों ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *