LIVE PALAMU NEWS DESK : मंगलवार तड़के बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में दशम फॉल के थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि घटना मंगलवार अहले सुबह की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुधन लाल उरांव का शव केबिन में बुरी तरह दब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।